रियो ने आतिशबाजी के साथ की ओलम्पिक साल की शुरुआत

रियो डी जनेरियो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। रियो ने ओलम्पिक साल 2016 की शुरुआत गुरुवार-शुक्रवार की रात कोपाकाबाना बीच पर शानदार आतिशबाजी के साथ की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए साल की संध्या पर आतिशबाजी करना रियो की परंपरा है, लेकिन इस साल आठ महीने बाद होने वाले ओलम्पिक के मौके पर खास तरह की आतिशबाजी की गई, जिसमें ओलम्पिक के भाव के साथ चित्र और कई तरह की ध्वनियों का भी प्रदर्शन किया गया था।

रियो के मेयर एडुआडरे पेस का कहना है, “हमने ओलम्पिक साल की शुरुआत कर दी है। हमें लगता है कि 2016 इतिहास में बने रहने का साल है। इस विशेष आयोजन के साथ साल की शुरुआत करना काफी अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493