रियो पैरालम्पिक (चक्का फेंक) : सरोहा का निराशाजनक प्रदर्शन

रियो डी जनेरियो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के चक्का फेंक पुरुष पैरा एथलीट अमित कुमार सरोहा ने गुरुवार को रियो पैरालम्पिक के एफ52 वर्ग के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया और सबसे निचले पायदान पर रहे।

एफ51 श्रेणी के पैरा एथलीट अमित सिर्फ 9.01 मीटर दूरी हासिल कर सके और सात प्रतिभागियों के बीच सबसे निचले पायदान पर रहे।

लातविया के ऐगर्स एपिनिस ने 20.83 मीटर दूर चक्का फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पोलैंड के रॉबर्ट जैकिमोविच (19.10 मीटर) ने रजत और क्रोएशिया के वेलिमिर सैंडोर (18.24 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493