रियो पैरालम्पिक (भाला फेंक) : नौवें स्थान पर रहे विरेन्द्र

रियो डी जनेरियो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पैरालम्पिक खेलों में भारत के विरेन्द्र ने एफ5/57 भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नौवां स्थान हासिल किया है।

विरेन्द्र ने सोमवार को ओलम्पिक स्टेडियम में पहले तीन प्रयासों में 35.73 मीटर की दूरी तय की।

ईरान के मोहम्मद खालवांदु ने इस स्पर्धा में 46.12 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

रजत पदक भी ईरान के अबदोल्लह हैदरी टिल के नाम रहा। उन्होंने 43.77 मीटर की दूरी तय की। वियतनाम के गोक हंग काउ ने 43.27 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493