रियो में पहला ओलम्पिक पार्क आयोजन स्थल खुला

रियो डी जेनेरियो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो में 2016 में होने वाले ओलम्पिक खेलों से जुड़ा पहला आयोजन स्थल मंगलवार को खोल दिया गया। यह आयोजन स्थल ओलम्पिक पार्क परिसर में स्थित है।

रियो डी जेनेरियो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो में 2016 में होने वाले ओलम्पिक खेलों से जुड़ा पहला आयोजन स्थल मंगलवार को खोल दिया गया। यह आयोजन स्थल ओलम्पिक पार्क परिसर में स्थित है।

ओलम्पिक पार्क परिसर में ही अधिकांश आयोजन स्थल स्थित हैं। मंगलवार को खोले गए फ्यूचर एरेना में ओलम्पिक हैंडबाल और पैरालम्पक गोलबॉल का आयोजन होना है।

ओलम्पिक का आयोजन अगले साल अगस्त में होना है और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन सितम्बर में होगा। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा है कि फ्यूचर एरेना को आधिकारिक तौर पर अगले साल अप्रैल में ही खोला जाएगा। उस समय यहां हैंडबॉल का टेस्ट इवेंट होना है।

रियो के मेयर एडवडरे पेस ने कहा है कि ओलम्पिक के बाद फ्यूचर एरेना को सरकारी स्कूल के रूप में तब्दील कर दिया जोगा। यहां चार सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493