रियो में स्वर्ण जीतने वाले को पुरस्कृत करेगी वाईआरएफ

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने यह घोषणा की है कि वह रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देगा।

वाईआरएफ निर्मित इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में भी संघर्ष करने वाले एथलीट की कहानी को दर्शाया गया था।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे।

इस वर्ष जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म में एक मध्यम आयु वर्ग के पहलवान की कहानी दर्शाई गई थी, जिसका किरदार सलमान ने निभाया था। इस फिल्म में पहलवान ओलम्पिक खेलों में भारत का नेतृत्व भी करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493