रियो-2016 के 75 प्रतिशत टिकट बिके

मच्छर जनित रोग जीका वायरस अमेरिका के कुछ देशों में फैल गया है। अनुमान लगाया गया है कि पिछले कुछ महीनों में करीब 15 लाख से अधिक ब्राजीलियाई लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

मंगलवार को हुए एक संवाददाता सम्मेलन में रियो ओलंपिक आयोजकों ने दर्शाया है कि वह इस वायरस से परिचित हैं और वह इस बात से आश्वस्त भी नजर आए कि शीत ऋतु में खेलों के आगमन से पहले इस वायरस की वृद्धि में कमी आएगी।

आयोजकों के अनुसार, शीत ऋतु के दौरान रियो में शुष्क और ठंडे मौैसम के कारण मच्छर अधिक नहीं होंगे।

रियो 2016 आयोजन समिति के चिकित्सा सेवाओं के निदेशक जोआओ ग्रान्जेईरो ने कहा, “अगस्त में मच्छरों की वृद्धि और जीका वायरस के मामलों में भी गिरावट आएगी।”

ग्रान्जेईरो ने कहा कि रियो 2016, ब्राजील में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ जीका वायरस की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उन्होंने एथलीटों तथा पर्यटकों को रियो में रहने के दौरान उनके निवास स्थान की खिड़कियां बंद रखने तथा पूरे कपड़े पहनने के निर्देश दिए हैं।

ब्राजील ने गर्भवती महिलाओं को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से दूर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि, रियो 2016 के संचार निदेशक, मारियो एंद्रांदा नहीं चाहते कि जीका वायरस के कारण लोग खेलों के लिए रियो की यात्रा को टालें।

उन्होंने कहा कि वह डब्ल्यूएचओ द्वारा सफर के लिए जारी किए गए दिशा निदेशरें का पालन करेंगे।

रियो में पांच से 21 अगस्त तक शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार, करीब 42 खेलों के लिए 27.5 करोड़ टिकट बिक चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493