रियो 2016 पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे डान

रियो डी जेनेरियो, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दो बार के ओलंपिक बैडमिंटन चैम्पियन चीन के लिन डान अगले साल रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहते हैं और इसीलिए वह विज्ञापन संबंधित कार्यक्रमों में कमी लाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लिन ने रविवार को स्पेन के पाबलो एबियान को 21-13, 21-17 मात देकर ब्राजील ओपन पुरुष एकल वर्ग का खिताब हासिल किया। इस इवेंट को आधिकारिक रियो 2016 बैडमिंटन टेस्ट इवेंट भी माना जाता है।

वेबसाइट ‘रियो2016 डॉट कॉम’ के अनुसार लिन ने मैच के बाद कहा, “चीन में स्थान हासिल करने के लिए प्रतियोगिताएं काफी कठिन होती हैं। इस समय से अपना प्रशिक्षण शुरू करते हुए मैं योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करूंगा।”

लिन ने कहा, “अगले साल मैं पूर्ण रूप से प्रतियोगिताओं पर ध्यान दूंगा।”

रविवार को चीन की शेन यायिग ने अपनी समकक्ष ली युन को मात देकर महिला एकल खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493