रियो 2016 स्थल 80 प्रतिशत तक तैयार : नुजमान (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियो 2016 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमान ने कहा कि ओलंपिक के लिए सभी खेल स्थलों का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

ब्राजील समाचार पोर्टल ‘ग्लोबो एस्पोर्टे’ के साथ एक साक्षात्कार में नुजमान ने कहा, “स्थलों को बिना किसी समस्या के सौंपा जाएगा। यह लगभग 80 प्रतिशत तक तैयार हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नुजमान और रियो 2016 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिडनी लेवी दोनों ही इस सप्ताह रियो अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा किए जा रहे कार्य का जायजा लेने के लिए लौसाने में हैं।

नौकायन इवेंट के आयोजन स्थल गुआनबाना खाड़ी में प्रदूषण के विवादस्पद मुद्दे पर चिंता जताते हुए नुजमान ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जिन परीक्षणों का आदेश दिया गया था, उन्हें ‘सम्मान के साथ पूरा’ किया गया है।

उन्होंने बताया कि खाड़ी में होने वाले खेलों का आयोजन उपयुक्त परिस्थितियों में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493