रियो 30000 बच्चों को बांटेगा पैरालम्पिक खेलों के टिकट

रियो डी जनेरियो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। रियो डी जनेरियो के अधिकारी करीब 30,000 स्कूली बच्चों को पैरालम्पिक खेलों के टिकट मुफ्त वितरित करेंगे।

रियो में सात से 18 सितम्बर तक पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य सरकार और रियो 2016 आयोजन समिति के बीच एक संयुक्त पहल के तहत विद्यार्थियों को खेल स्थलों तक के लिए नि:शुल्क आवागमन की सुविधा भी मिलेगी और साथ में पैरालम्पिक के टी-शर्ट और भोजन भी।

अधिकारियों ने कहा, “इस प्रस्ताव का उद्देश्य बच्चों को नए खेलों से अवगत कराना और पैरालम्पिक के महत्व का अनुभव कराना है।”

रियो ओलम्पिक के दौरान रियो की राज्य सरकार ने करीब 55,000 टिकट स्कूली बच्चों को बांटे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493