रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 28 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का 2017-18 की पहली तिमाही में कुल शुद्ध लाभ में 28 फीसदी की वृद्धि हुई।

कंपनी ने एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी का कुल लाभ 9,108 करोड़ रुपये रहा, जो इसी अवधि के दौरान बीते साल 7,113 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बीते साल के इसी अवधि के 71,451 करोड़ रुपये के मुकाबले 90,537 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। यह बीते साल की इसी अवधि की तुलना में 26.7 फीसदी ज्यादा रहा।

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा, “हमारी कंपनी ने कुल लाभ 9,108 करोड़ के साथ सलाना 28 फीसदी वृद्धि के आधार पर मजबूत तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है। हमारा उद्योग रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल व्यापार ने तिमाही कमाई में काफी सुधार किया है। खुदरा व्यापार में भी सलाना आधार पर 74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493