रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 4.4 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में 4.4 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 6,222 करोड़ रुपये (करीब एक अरब डॉलर) का समेकित शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,957 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर शुद्ध लाभ 11.8 फीसदी अधिक 6,318 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,649 करोड़ रुपये था।

कंपनी की समेकित आय 23 फीसदी घटकर 83,064 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो एक साल पहले 1,07,905 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने बयान में कहा, “हमारे वित्तीय प्रदर्शन से कम तेल मूल्य वाले माहौल में एकीकृत हाइड्रोकार्बन श्रंखला होने के फायदे का पता चलता है।”

कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद परिणाम जारी किया।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 1.97 फीसदी गिरावट के साथ 1,025.05 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493