रिलायंस इंफ्रा का शुद्ध लाभ 2 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी बढ़ा।

आलोच्य अवधि में समेकित शुद्ध लाभ 463 करोड़ रुपये रहा, जो गत वर्ष की समान अवधि में 452 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुताबिक, शुद्ध लाभ में वृद्धि तब हुई है, जबकि उसके मुंबई मेट्रो और सीमेंट व्यवसाय को क्रमश: 49 करोड़ रुपये और 44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कंपनी की कुल आय इस दौरान 4,395 करोड़ रुपये रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493