रिलायंस कैपिटल का शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। रिलायंस कैपिटल का कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़ कर 213 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 166 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2014 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ कर 2,105 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,889 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

जारी बयान के मुताबिक, दिसंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल संपत्ति पांच प्रतिशत बढ़ कर 13,156 करोड़ रुपये रही है।

इस दौरान कंपनी की कुल परिसंपत्ति दो प्रतिशत बढ़ कर 45,077 करोड़ रुपये रही है।

समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस कैपिटल से संबद्ध दो बीमा कंपनियों रिलायंस लाइफ और रिलायंस जनरल के कारोबार में भी वृद्धि दर्ज की गई।

बयान के मुताबिक, इस दौरान रिलाइंस लाइफ का कुल प्रीमियम आठ प्रतिशत बढ़ कर 1,052 करोड़ रुपये रहा है।

दूसरी तरफ, दिसंबर 2014 तिमाही में रिलायंस जनरल का सकल प्रीमियम वार्षिक आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ कर 658 करोड़ रुपये रहा है, जबकि शुद्ध मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ कर 15 करोड़ रुपये दर्ज हुआ।

म्यूचुअल/पेंशन/तटीय जैसे विभिन्न फंडों में रिलायंस कैपिटल का परिसंपत्ति प्रबंधन 2,29,060 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493