रिलायंस कैपिटल को 253 करोड़ रुपये का मुनाफा

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल को सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 253 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल को सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 253 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 253 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 250 करोड़ रुपये थी।

शेयर बाजार के नियामकों को दाखिल रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व 108 फीसदी बढ़कर 4,926 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में 2,372 करोड़ रुपये थी।

वहीं, इस दौरान कंपनी के कुल परिसंपत्ति में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 15,913 करोड़ रुपये रही।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493