रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने यस बैंक के साथ की बैंकश्योरेंस साझेदारी

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. ने अपने विभिन्न उत्पादों के वितरण के लिए यस बैंक के साथ व्यापक बैंकश्योरेंस साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. ने अपने विभिन्न उत्पादों के वितरण के लिए यस बैंक के साथ व्यापक बैंकश्योरेंस साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक बयान में रिलायंस कैपिटल लि. की सहायक कंपनी रिलायंस जनरल ने कहा कि बैंक के ग्राहकों को बीमा उत्पाद वितरित करने के लिए यह बैंकश्योरेंस साझेदारी (कॉरपोरेट एजेंसी साझेदारी) की गई है।

भारत के बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा साल 2016 के अप्रैल में कॉरपोरेट एजेंसी नियमों में बदलाव के बाद बैंक द्वारा की गई पहली साझेदारी है।

यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर के हवाले से बयान में कहा गया, “इस साझेदारी के साथ हम भारतीय बैंकश्योरेंस बाजार में विशाल अवसरों को भुनाने के लिए हमारे अखिल भारतीय नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

बयान में रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी के हवाले से कहा गया, “बैंकश्योरेंस चैनल में देश के कोने-कोने तक पहुंचने तथा अनछुए बाजारों में आपूर्ति करने की क्षमता है, जिससे भारत में बीमा को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस साझेदारी के साथ हम अपने ग्राहकों के बेहतर सेवा देने की उम्मीद करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493