रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस दाखिल किया

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। गैर-जीवन बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने सोमवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सेबी के समक्ष आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की अनुमति के लिए डीआरएचपी दाखिल किया गया है।

इस आईपीओ में 10 रुपये के फेस वैल्यू पर कुल 6,70,79,97,979 शेयर जारी किए जाएंगे।

इनमें रिलायंस जनरल इंश्योररेंस के 1,67,69,995 शेयरों के फ्रेश इश्यू होंगे तथा रिलायंस कैपिटल लि. के 5,03,09,984 शेयर होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493