रिलायंस जियो का ऑपरेटरों ने किया स्वागत (राउंडअप)

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सेल्यूलर ऑपरेटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो सेवाओं की शुरुआत की घोषणा का स्वागत किया है।

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सेल्यूलर ऑपरेटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो सेवाओं की शुरुआत की घोषणा का स्वागत किया है।

सीओएआई के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने एक बयान जारी कर कहा, “रिलायंस जियो सीओएआई का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। हम उन्हें सेवाओं के शुरुआत की घोषणा करने पर शुभकामनाएं देते हैं। हम उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं मुकेश अंबानी की उद्योग में नवाचार लाने की सराहना करते हैं।”

इससे पहले कंपनी के 42वें वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए रिलायंस अध्यक्ष ने कहा, “कॉल करने के लिए पैसे खर्च करने के युग का अंत हो गया है। अब किसी भी जियो उपभोक्ता को वॉयस कॉल के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे।” अपने 90 मिनट के भाषण में उन्होंने 169 बार जियो का उल्लेख किया।

अंबानी की मेजबानी में की गई इस पेशकश के तहत 5 सितंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक जियो के एप बुटीक पर सभी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध रहेंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने कहा, “उपभोक्ताओं को केवल एक सेवा का भुगतान करना होगा, चाहे वॉयस या डेटा। दोनों नहीं।”

उन्होंने कहा, “दुनिया भर के सेवा प्रदाता केवल डेटा का शुल्क वसूलते हैं, जबकि वॉयस और मैसेज को साथ में मुफ्त दिया जाता है। अब वॉयस कॉल का जमाना खत्म हो गया है और भारत जियो नेटवर्क के साथ नए युग में पहुंच रहा है। अब समूचा भारत एक होगा, रोमिंग के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं चुकाना होगा।”

भारती एयरटेल ने गुरुवार को रिलायंस जियो के दूरसंचार क्षेत्र में पदार्पण का स्वागत और शुभकामनाएं दी।

एयरटेल ने एक बयान जारी कर कहा, “हम डिजिटल वर्ल्ड में रिलायंस जियो के आने का स्वागत करते हैं तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम जियो की इस पहल का भी स्वागत करते हैं कि सभी प्रमुख ऑपरेटरों को मिलकर काम करना चाहिए। एक जिम्मेदार ऑपरेटर के रूप में हम सभी नियामकीय दायित्वों को पूरा करेंगे, जैसा हम हमेशा करते रहे हैं।”

बयान में कहा गया, “पिछले 20 वर्षो से एयरटेल डिजिटल रूप से सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में योगदान दे रहा है और सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के समर्थन में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

रिलायंस जियो के आने से भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी गुरुवार को कहा कि जियो नेटवर्क पर घरेलू वॉयस कॉल हमेशा मुफ्त रहेंगे और उन्होंने चार महीने की शुरुआती ऑफर का ऐलान किया, जिसके तहत मुख्य वॉयस और डेटा सेवाएं दी जाएंगी।

अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा में कहा, “वॉयस कॉल के लिए पैसे चुकाने के युग का अंत हो रहा है। किसी भी जियो उपभोक्ता को कभी भी वॉयस कॉल के लिए पैसे नहीं देने होंगे।”

रिलायंस ने जियो परियोजना पर 21 अरब डॉलर का निवेश किया है जो कि कंपनी द्वारा किसी भी परियोजना में किया गया सबसे बड़ा निवेश है।

वहीं, वोडाफोन ने इस लांचिंग के बारे में कहा, “हमने हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर पेशकश दी है। साथ ही उत्कृष्ट ग्राहक सेवाएं, अखिल भारतीय मौजूदगी, वोडाफोन सुपरनेटएम, जो कि हमारा सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क है, के जरिये हम देश भर के अपने करोड़ों ग्राहकों की सेवा करते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493