रिलायंस जियो की 4जी पेशकश की ट्विटर पर धूम

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम की कर्मचारियों के लिए 4जी सेवा की लांचिंग से संबंधित टाउन हॉल कार्यक्रम ‘सेलेबेट्रिंगजियो’ ने रविवार को पूरी दुनिया में ट्विटर पर छठे स्थान पर ट्रेंड किया।

भारत और वियतनाम में इस कार्यक्रम ने पहले स्थान पर, आस्ट्रिया में दूसरे स्थान पर, लातविया में चौथे स्थान पर और अमेरिका में सातवें स्थान पर ट्रेंड किया।

सर्वाधिक 40 शहरों में इसने प्रथम स्थान पर ट्रेंड किया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और संगीतकार ए. आर. रहमान की प्रस्तुतियां भी हुई थीं। इसे देशभर में 1,100 स्थानों पर कंपनी के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों ने देखा।

कंपनी ने अभी 4जी सेवा सिर्फ कर्मचारियों के लिए पेश की है। इस दौरान इसकी खामियां दूर की जाएंगी और बाद में इसे आम जनता के लिए लांच किया जाएगा।

सेवा सोमवार से शुरू हुई, जिस दिन समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का 83वां जन्म दिन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493