रिलायंस डिफेंस को 920 करोड़ रुपये का ठेका मिला

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस डिफेंस को भारतीय तटरक्षक से 14 तेज गश्ती जहाजों के निर्माण का 920 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इन जहाजों का प्रयोग मुख्य तौर से तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए की जाएगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को बताया, “रिलायंस डिफेंस और इंजीनियरिंग को 14 तेज गश्ती जहाजों का निर्माण का ठेका एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया जीतने के बाद मिला है। यह अनुबंध 920 करोड़ रुपये का है और उम्मीद है कि इस पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।”

अन्य बोली लगानों में सरकारी कंपनी इंडियन डिफेंस शिपयार्ड के अलावा गोवा शिपयार्ड और लार्सन एंड टूब्रो भी शामिल थी।

ये गश्ती जहाज तस्करी और आतंकवाद विरोधी अभियानों के अलावा भारतीय मत्स्य पालन के संरक्षण में भी मदद करेंगे तथा राहत व बचाव कार्य में भी शामिल किए जाएंगे।

रिलायंस डिफेंस को पहले ही एक भारतीय नौसेना के लिए पांच नौसैनिक गश्ती जहाजों का निर्माण का 2,500 करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त हुआ है।

रिलायंस डिफेंस की तकनीकी क्षमता तो रक्षा खरीद परिषद की हाल ही में एक बैठक में मंजूरी दे दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493