मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने यूक्रेन की सरकारी कंपनी यूक्रोबोरोनप्रोम के साथ एंटोनोव श्रंखला वाले सैन्य और वाणिज्यिक परिवहन विमान की एसेंबलिंग और रखरखाव के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा करीब 50 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।
अनिल अंबानी और पूर्वी यूरोपीय देश के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ हुई एक बैठक के बाद कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “एंटोनोव के साथ हुए समझौते के तहत रिलायंस एंटोनोव हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के मध्य श्रेणी सैन्य परिवहन विमान कार्यक्रम के लिए मिलकर बोली लगाएगी।”
बयान में कहा गया है, “इसके अलावा दोनों कंपनियां भारतीय और वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एंटोनोव श्रंखला के विमानों की एसेंबली, विनिर्माण और रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल के लिए भी साझेदारी करेगी।”
बयान के मुताबिक, “रिलायंस डिफेंस और स्पेट्सटेक्न ो एक्सपोर्ट्स साझेदारी में भारत में नौसेना के फ्रिगेट कार्यक्रम के लिए मुख्य ध्यान बीएमपी2 और बख्तरबंद वानों, मानव रहित विमानों और समुद्री गैस टरबाइनों के लिए कार्यक्रम में सुधार करने पर होगा।”
सूत्रों के मुताबिक यह सौदा 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath