रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट का मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस म्युचुअल फंड की परिसंपत्ति प्रबंधक रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (आरएएएम) ने सोमवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

यहां जारी एक बयान में आरएनएएम ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसने कुल 122 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 25 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसका राजस्व 436 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही की तुलना में 21 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने बताया कि 2017 के 30 सितंबर तक उसके प्रबंधन में कुल 3,81,514 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां थी, जिसमें साल-दर-साल आधार पर पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 21 फीसदी की वृद्धि हुई है।

आरएनएएम के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से देश में वित्तीय समावेशन में मदद मिलेगी।

सिक्का ने एक बयान में कहा, “इस अवधि में रिलायंस म्युचुअल फंड ने 7 लाख से ज्यादा नए सिप जोड़े हैं, जो उद्योग में सर्वाधिक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493