रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट के मुनाफे में 27 फीसदी इजाफा

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट का मुनाफा 30 जून, 2017 को समाप्त साल की पहली तिमाही में 27 फीसदी बढ़कर 103 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस निप्पॉन का यह मुनाफा सभी करों को काटकर है।

कंपनी के अनुसार, साल की पहली तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 23 फीसदी बढ़कर 378 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का ने कहा, “बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच और बी15 शहरों में भी दर्ज विकास के दम पर कंपनी की स्थिति लगातार मजबूत हुई है। हमारा पूरा ध्यान निवेशकों के लिए मूल्य पैदा करना और कंपनी को दीर्घकालिक मुनाफाकारी विकास प्रदान करना है।”

रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट से बदलकर रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेज मैनेजमेंट बनी यह कंपनी रिलायंस म्युचुअल फंड स्कीम्स की ऐसेट मैनेजर कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493