रिलायंस ने एलवाईएफ एफ1 स्मार्टफोन उतारा

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को नया फीचर पैक स्मार्टफोन एलवाईएफ एफ1 13,999 रुपये में बाजार में उतारा।

एलवाईएफ एफ1 कैरियर एग्रीगेशन (सीए) समर्थन से लैस है, जिससे इस पर तेज गति से डेटा अपलोड-डाउनलोड होता है। इसका स्क्रीन 5.5 इंच है। यह स्नैपड्रेगन प्रोसेसर से चलता है और इसमें 3 जीबी रैम लगा है।

इसके वीडियो प्लेयर की मदद से दो वीडियो एक साथ स्क्रीन पर देखा जा सकता है। यह स्मार्ट प्ले फीचर से लैस है। अगर कोई वीडियो देखते हुए स्क्रीन से नजर हटाएगा तो वीडियो अपने आप रूक जाएगा।

इसमें स्मार्ट रिंग तकनीक है। इस तकनीक की मदद से साइलेंस मोड में फोन गुम होने पर अपने आप आवाज करने लगेगा।

रिलायंस रिटेल के अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया, “इसे जियो के नेटवर्क को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि बेहतर स्पीड और अनुभव मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493