रिलीज से पहले चुनिंदा दर्शक देखेंगे ‘हमारी अधूरी कहानी’

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मोहित सूरी और महेश भट्ट ने ‘हमारी अधूरी कहानी’ को रिलीज करने से पहले दुनियाभर के कुछ चुनिंदा दर्शकों को दिखाने का फैसला किया है।

फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने लिखी है। इस निर्देशक-लेखक जोड़ी ने घोषणा की है कि वे 12 जून को रिलीज से पूर्व इसे चुनिंदा दर्शकों को दिखाएंगे। इन दर्शकों का चुनाव एक सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

महेश भट्ट ने एक बयान में कहा, “मैं ‘हमारी अधूरी कहानी’ ने किस तरह आकार लिया, इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं फिल्म को लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में बात नहीं करना चाहता। हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म तक पहुंचें, अदाकारी देखें और उसके बाद हमें बताएं कि वे फिल्म के बारे में क्या महसूस करते हैं।”

‘हमारी अधूरी कहानी’ के निर्माता विशेष फिल्म्स एवं प्रस्तुतकर्ता फॉक्स स्टार स्टूडियोज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493