रिहाना के लिए अलग फोन रखते हैं जे जेड

लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। रैपर जे जेड के पास कथित तौर पर गायिका रिहाना के लिए एक अलग फोन है।

जे जेड का रिहाना से करीबी संबंध है। जे जेड की पत्नी बियोंसे नोल्स को जब इस विशेष फोन के बारे में पता लगा तो वह हैरान रह गईं।

एक सूत्र ने बताया, “जे के पास कई फोन हैं, जिनमें से एक रिहाना के लिए रिजर्व है। यह संभवत: व्यावसायिक बातों पर चर्चा करने के लिए है। जाहिर है रिहाना फोन करती हैं तो वह बैठक रोक देते हैं, यहां तक कि उनसे बात करने के लिए वह खाने की मेज से भी उठकर चले जाते हैं।”

सूत्र ने आगे बताया, “बियोंसे को हमेशा से पता है कि जे जेड के पास कई नंबर हैं, लेकिन जब उन्हें रिहाना के लिए अलग नंबर के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गईं। बियोंसे को उन दोनों की करीबी से नफरत है, लेकिन इसे बंद करने में वह असहाय महसूस करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493