रिहाना नए गाने की झलकियां जारी

लॉस एंजेलिस, 7 मार्च (आईएएनएस)। पॉप गायिका रिहाना ने अपने नए गाने की झलकियां जारी की है। बताया जाता है कि यह गाना उनके आगामी स्टूडियो एलबम का हिस्सा है, जो साल के अंत तक रिलीज होगा।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 27 वर्षीय रिहाना ने ‘हाईयर’ गाने की झलकियां गुरुवार को इंस्टाग्राम वेबसाइट पर जारी की।

पहली झलकी में रिहाना ‘दिस व्हिस्की गॉट मी फीलिंग प्रीटी, सो पार्डन इफ आईएम इमपोलाइट..’ गाते देखा जा सकता है।

दूसरे में उन्हें ‘हाईयर, हाईयर दैन आई हैव एवर बीन, बेब। जस्ट कम ओवर, लेट्स पोर ए ड्रिंक बेब। आई होप आई एम नॉट कॉलिंग यू टू लेट..’ गाते देखा जा सकता है।

रिहाना ने गाने के कैप्शन में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि इसका निर्माण कुक हैरल और मार्कोस टोवर ने किया है, जिनके साथ वह ‘गुड गर्ल गोन बैड’ एलबम के समय से काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493