रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर निशाना साधा

लॉस एंजेलिस, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि उनके रिश्ते में ‘वह समस्या नहीं थीं।’

लॉस एंजेलिस, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि उनके रिश्ते में ‘वह समस्या नहीं थीं।’

रिहाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे किसी भी पूर्व प्रेमी की शादी नहीं हुई है और कोई भी खुशहाल रिश्ते में नहीं है, इसलिए मैं कह सकती हूं कि हमारे रिश्ते में मेरे कारण समस्या नहीं थी।”

रिहाना ने तस्वीर के कैप्शन में एक ट्रॉफी की इमोजी भी डाली है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि यह तस्वीर साझा करने के पीछे क्या कारण है।

गायक क्रिस ब्राउन समेत रिहाना का कई नामी हस्तियों से रिश्ता रहा था। क्रिस ने 2009 में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इन दिनों वह गायक ड्रेक के साथ डेटिंग कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493