रीक माचर मंगलवार को जुबा पहुंचेंगे

सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट इन अपोजिशन (एसपीएलएम-आईओ) के प्रवक्ता विलियम इजेकिल ने सोमवार को कहा कि विद्रोही नेता के सोमवार को पगाक अड्डे से राजधानी पहुंचने की उम्मीद थी। पहुंचने के बाद वह तत्काल पद की शपथ लेते।

प्रवक्ता इजेकिल ने जुबा में बिना कोई विस्तृत जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा, “माचर को पगाक से इथियोपिया के गांबेला होते हुए जुबा पहुंचना था। लेकिन वह अब मंगलवार सुबह 11 बजे यहां पहुंचेंगे।”

बहर अल गजल तथा इक्वेटोरिया क्षेत्रों में सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (एसपीएलए) के साथ उनके सैनिकों की झड़प के बावजूद माचर की एडवांस टीम तथा 1,370 रक्षा सैनिक जुबा पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रपति कीर ने अपने पूर्व डिप्टी माचर पर दिसंबर 2013 में सैन्य तख्तापलट का आरोप लगाया था, जिसके बाद देश में गृहयुद्ध भड़क गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493