रीटा बनीं पायजामा पैरोकार

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और गायिका रीटा ओरा को घर पर पायजामा पहनना पसंद है, क्योंकि यह आरामदायक होता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 23 वर्षीय रीटा ने पत्रिका ‘टॉप ऑफ द पॉप’ को बताया, “मुझे घर पर पायजामा पहनना पसंद है। मेरा पायजामा नीले रंग का है, जिसमें पोल्का डॉट्स बने हैं और उस पर लिखा है ‘आरओ’। मेरी मां ने मेरी बहन और मेरे लिए एक जैसे पायजामे खरीदे हैं।”

रीटा को सुबह सवेरे तैयार होना पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने लिए उपयुक्त पोशाक ढूंढने में काफी मुश्किल होती है।

उन्होंने कहा, “मुझे सुबह सवेरे तैयार होना पसंद नहीं है। मैं तय नहीं कर पाती कि मुझे क्या पहनना है और फिर कपड़े चुनते-चुनते मेरा कमरा अस्त व्यस्त हो जाता है।”

रीटा ने कहा, “मुझे घर पर आरामदायक रंग बिरंगे कपड़ों में ही रहना पसंद है। इससे मुझे खुशी होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493