रीटा होंगी ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की मेजबान

लॉस एंजेलिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा टीवी टैलेंट शो ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की मेजबानी करेंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रीटा (25) ने अपने संगीत करियर पर फोकस करने के लिए इस साल के आरंभ में टेलीविजन शो ‘द एक्स फैक्टर’ छोड़ दिया था। वह ‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में सुपरमॉडल टायरा बैंक्स की जगह लेंगी।

एक सूत्र ने ‘द सन’ समाचारपत्र को बताया, “वह अपने दो शौक-फैशन और संगीत को मिलाएंगी।”

अंदरखाने की बात से वाकिफ एक सूत्र ने कहा, “अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के मालिक इसके प्रारूप में कुछ ताजगी लाना चाहते थे और रीटा उन्हें आदर्श लगीं। वह इस साल के आखिर में अपना नया एकल गीत जारी कर रही हैं, जो महज एक इत्तेफाक है।”

यह खबर रीटा के अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493