रीमा कागती की ‘गोल्ड’ में अभिनय करेंगे अक्षय

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने निर्देशक रीमा कागती की आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ में अभिनय के लिए रितेश और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

बयान के मुताबिक, यह पहली बार है जब अक्षय एक्सेल एंटरटेंमेंट और कागती के साथ जुड़े हैं।

‘गोल्ड’ की कहानी वर्ष 1948 में स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत द्वारा लंदन में 14 वें ओलंपियाड में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कहानी पर आधारित है।

अक्षय ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा,”1948 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के पहले ओलंपिक पदक की ऐतिहासिक कहानी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493