रीमा लागू भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं : महेश भट्ट

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि वह असाधारण शख्स और भावनाओं को समझने वाली अभिनेत्री थीं।

भट्ट ने शुक्रवार सुबह कहा, “रीमाजी ने ‘आशिकी’ के साथ अपनी यात्रा शुरू की। वह असाधारण शख्स और महान भावनात्मक गहराई वाली कलाकार थीं। उन्होंने ही मेरे शो ‘नामकरण’ में जान फूंकी थी।”

रीमा बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका पिछले साल 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

भट्ट ने कहा, “जीवन की इस यात्रा में उनसे मिलने का सौभाग्य मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493