रीमिक्स ठीक से बनाए जाने चाहिए : हनी सिंह

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पैग मार’ जैसे गीतों से छाए रैपर हनी सिंह का कहना है कि रीमिक्स बनाने का काम ठीक से किया जाना चाहिए।

सिंह ने आईएएनएस से कहा, “मैं जब भी गीतों का रीमेक करता हूं, तो मैं हुक लाइन और पुराने गीतों की गाने की कोशिश करता हूं। ये पुराने गीतों से मिलना चाहिए। यह पुराने अनुभव के साथ एक नए गीत की तरह दिखना चाहिए। मुझे लगता है कि रीमेक ठीक से किया जाना चाहिए ताकि हम अपने मूल कलाकारों को बेकार न ठहराए।

‘सनी सनी’, ‘ब्लू आइज’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसी गीत दे चुके रैपर ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग में अब बहुत अच्छे कलाकार हैं।

रैपर ने कहा, “सभी अच्छा काम कर रहे हैं। यहां तक की नए लोग मजेदार हैं और हमें अच्छे संगीत और गीत सुनने को मिल रहे हैं।”

उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए ‘दिल चोरी’ गीत पर हंसराज हंस के साथ काम करने को लेकर कहा, “मैं बचपन से उनके गीतों को सुनता आया हूं। ‘दिल चोरी’ मजेदार गीत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493