रीवा:गंगा स्नान से लौट रहे परिवार पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, सात की मौत

रीवा-जिले की सोहागी घाटी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहा एक परिवार ऑटो में सवार था, तभी सीमेंट के पिलर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। इस भयावह हादसे में एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अभी भी गंभीर रूप से घायल है।

घटना नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हुई जब प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा ट्रक सोहागी घाटी के खतरनाक मोड़ पर ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश में पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे, जो सभी मऊगंज जिले के नईगढ़ी गांव के निवासी थे। वे प्रयागराज से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493