‘रुद्रमादेवी’ की रिलीज पर संकट के बादल

चेन्नई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार गुणशेखर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ में विजुअल इफेक्ट्स संबंधी काम अटके होने की वजह से इसके रिलीज होने पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। पहले इसके चार सितंबर को रिलीज होने की संभावना थी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम पिछले कुछ महीनों से विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर रही है। अभी इस दिशा में कुछ और सप्ताह का काम बाकी है और इसलिए रिलीज की तारीख आगे बढ़ सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसकी प्रबल संभावना है।”

सूत्र ने कहा कि इसके अब सितंबर के तीसरे सप्ताह में रिलीज होने का अनुमान है।

‘रुद्रमादेवी’ में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह काकतीय राजवंश की रानी की कहानी है।

इसमें राणा डग्गूबाती और अल्लु अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493