रुपये का अवमूल्यन सरकार नहीं कर रही : अधिकारी

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा रुपये के अवमूल्यन करने की खबरों को खारिज करते हुए वित्त मंत्रालय के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है।

मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “भारत रुपये के अवमूल्यन पर विचार नहीं कर रहा है। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।”

मीडिया में आई एक खबर में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा निर्यात में बढ़ोतरी के लिए रुपये के अवमूल्यन का दावा किए जाने के बाद रुपये में तेज गिरावट देखी गई। हालांकि बाद में सरकार द्वारा इसे खारिज करने के बाद रुपया थोड़ा संभला।

मुद्रा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि देश के केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण ही रुपया संभला।

रुपये के अवमूल्यन की खबरों के बाद रुपये की कीमत गिरकर 67.07 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493