रुबेल को आईसीसी विश्व कप में खेलने की अनुमति

ढाका, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ढाका की एक अदालत ने बुधवार को बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी रुबेल हुसैन को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी।

अदालत के इस फैसले से रुबेल को बड़ी राहत मिली है और अब उनके 14 फरवरी से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजाबनी में शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में हिस्सा लेने का भी रास्ता साफ हो गया है।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, मॉडल एवं अभिनेत्री नाजनीन अख्तर हैप्पी द्वारा रुबेल के खिलाफ महिला अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मामले में यह आदेश आया है।

ढाका महानगर दंडाधिकारी राशिद तालुकदार ने अपने आदेश में रुबेल को मामले में अदालत के समक्ष खुद उपस्थित होने से भी छूट दे दी।

रुबेल के वकील मनिरुज्जमान असद ने दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर अदालत से रुबेल को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए विदेश यात्रा करने और अदालत के समक्ष स्वयं उपस्थित होने से छूट देने की इजाजत मांगी थी।

अदालत ने जांच रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तिथि दो फरवरी तय की है। बुधवार की सुनवाई के दौरान रुबेल और हैप्पी दोनों ही उपस्थिति नहीं थे।

हैप्पी ने 13 दिसंबर को मीरपुर पुलिस थाने में रूबेल के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

रुबेल ने दूसरी ओर हैप्पी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में ढाका उच्च न्यायालय ने रुबेल को 15 दिसंबर को चार सप्ताह की अग्रिम जमानत दी थी।

इसके बाद महानगर दंडाधिकारी की अदालत में आठ जनवरी को रुबेल ने जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका दायर की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया और रुबेल को जेल भेज दिया।

महानगर सत्र न्यायाधीश ने रविवार को रुबेल को जमानत दे दी, जिसके तीन दिन बाद उन्हें रिहा किया गया।

हैप्पी ने पांच जनवरी को अदालत में एक रिट याचिका दाखिल कर रुबेल को बांग्लादेश आईसीसी विश्व कप टीम से निकाले जाने की मांग भी की थी, हालांकि अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम जनवरी के आखिर में विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया को रवाना होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493