मैनचेस्टर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम और इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान वेन रूनी ने अपना मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहे वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के पहलवान वेड बैरेट को थप्पड़ मार दिया।
मैनचेस्टर क्लब के सहायक कोच रायन गिग्स और पूर्व साथी खिलाड़ी डैरेन फ्लेचर के साथ रूनी सोमवार को मैनचेस्टर अरेना में हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई का टूर्नामेंट ‘रॉ’ देखने पहुंचे थे।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार, सोमवार को मुकाबले के दौरान बैरेट ने रिंग में खड़े खड़े कहा, “इस रिंग में दो व्यक्ति हैं, जिन्हें चैम्पियन बनने का हकदार माना जा सकता है। जिन्हें निश्चित तौर पर वेन रूनी और मैनचेस्टर युनाइटेड से बेहतर कहा जा सकता है।”
रूनी अपने बेटे काई के साथ सबसे आगे वाली पंक्ति में बैठे हुए थे तभी बैरेट ने ये बातें कहीं, जिससे रूनी अपना आपा खो बैठे।
बैरेट यहीं नहीं रुके और आगे भी वह रूनी का मजाक उड़ाते रहे और रूनी के सबसे बड़े बेटे का भी जिक्र कर बैठे।
बैरेट ने कहा, “मैं नफरत होती है कि तुम्हारा बेटा वहां बैठा देखता रहे और तुम मैदान में असफल रहो। क्योंकि इसे स्वीकार कर लो कि जब भी तुम मैदान में उतरते हो उसके लिए यह यादगार होता है।”
इतना सुनने के बाद रूनी अपना आपा खो बैठे और उठकर उन्होंने बैरेट को लड़ने की चुनौती दे बैठे। कुछ ही देर बाद दोनों पहलवान रूनी से उलझ पड़े और रूनी ने बैरेट को थप्पड़ रसीद कर दिया।
रूनी का थप्पड़ इतना जोरदार था कि बैरेट रिंग के फर्श पर गिर पड़े।
dharmpath.com dharmpath