‘रूप की रानी..’ के 25 साल बाद सतीश कौशिक ने बोनी से माफी मांगी

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से निर्देशक के तौर पर अपनी यात्रा शुरू करने वाले अभिनेता सतीश कौशिक ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के असफल होने के लिए माफी मांगी है।

कौशिक ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर यह असफल हुई लेकिन यह मेरा पहला बच्चा था और हमेशा दिल के करीब रहेगा। मैडम श्रीदेवी को याद करते हुए मैं बोनी कपूर से माफी मांगता हूं जिन्होंने मुझे एक ब्रेक दिया लेकिन फिल्म के बाद सब खराब हो गया।”

उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का बजट उस समय के हिसाब से काफी ज्यादा था लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

कौशिक के ट्विटर पोस्ट पर उपयोगकर्ताओं की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। कुछ उपयोगकर्ता उनसे सहमत नजर आए तो कुछ ने फिल्म में अपनाई गई तकनीक की सराहना की।

कौशिक ने कहा, 25 साल बाद इस पर अच्छे या बुरे की बात नहीं है। आप एक बहुत ही सफल व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन अपनी विफलताओं को अपनाना और मैं आपको आश्वासन देता हूं आप अधिक सफल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493