रूबी रोज के कान में फंसा ईयरफोन का रबर

बुडापेस्ट, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री रूबी रोज के कान में सिलिकॉन इयरप्लग फंस जाने के बाद उन्हें अस्पताल के लिए भागना पड़ा।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हंगरी में शूटिंग कर रहीं रूबी (32) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मैंने कई सह-कलाकारों को ईयर प्लग के कारण अस्पताल जाते देखा और मैंने हमेशा उनका मजाक उड़ाया लेकिन मैं अब कभी भी उनका मजाक नहीं उड़ाऊंगी।”

रूबी ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह अस्पताल में घूमती नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत भयावह अनुभव था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493