रूसी, अमेरिकी विदेशमंत्री सीरिया पर बैठक करेंगे

मॉस्को, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी शुक्रवार को वियना में मिलेंगे और सीरिया के हालात पर चर्चा करेंगे।

मॉस्को, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी शुक्रवार को वियना में मिलेंगे और सीरिया के हालात पर चर्चा करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दोनों अधिकारियों ने इस प्रस्तावित बैठक की तैयारियों के बारे में टेलीफोन पर चर्चा की। इस बैठक में सऊदी अरब और तुर्की के शीर्ष राजनयिक भी हिस्सा लेंगे।

केरी ने सोमवार को कहा था कि वह वास्तविक और ठोस विकल्पों पर चर्चा करना चाहते हैं, जो सीरिया में एक राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करे और एक राजनीतिक बदलाव लाए।

अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन सीरिया और इराक में आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है। जिसे रूस ने अपर्याप्त बताया है।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के अनुरोध पर रूसी वायुसेना ने 30 सितंबर से सीरिया में खुद हवाई हमले शुरू किए हैं।

मॉस्को ने सीरिया में शांति स्थापित करने के इच्छुक सभी बलों का एक गठबंधन बनाने का बार-बार प्रस्ताव किया है, लेकिन वाशिंगटन अभी तक रूस के साथ सिर्फ तकनीकी सहयोग पर राजी हुआ है और इसके सहयोगी राजनीतिक समाधान प्रक्रिया से असर को बाहर रखने पर जोर दे रहे हैं।

रूस ने मंगलवार को सीरिया के ऊपर सुरक्षित उड़ान अभियानों पर अमेरिका के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

फोन पर हुई बातचीत में लावरोव ने मध्य पूर्व चौकड़ी -यूरोपीय संघ, रूस, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका- की शुक्रवार को एक मंत्रीस्तरीय बैठक का भी प्रस्ताव किया, जिसमें इजरायल और फिलिस्तीन के बीच नए संघर्षो पर चर्चा की जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493