रूसी खाद्य प्रतिबंध से पश्चिमी देशों को 8.6 अरब डॉलर वार्षिक नुकसान

मॉस्को, 2 अगस्त (आईएएनएस)। रूस द्वारा लगाए गए एक खाद्य प्रतिबंध से अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी देशों को प्रति वर्ष लगभग 8.6 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।

स्पुतनिक न्यूज की रपट के अनुसार, आर्थिक विकास मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने छह अगस्त, 2014 को एक शासनादेश पर हस्ताक्षर किया था, जिसमें उन देशों से एक वर्ष के लिए कृषि एवं खाद्य उत्पाद के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया, जिन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखे हैं। इन देशों में कनाडा, नार्वे और ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

विस्तारित खाद्य प्रतिबंध की बरसी के पूर्व मौके पर किए गए विश्लेषण से संकेत मिला है कि रूस के आयात में 96.5 प्रतिशत या 8.6 अरब डॉलर की वार्षित गिरावट आई है।

विश्लेषण में कहा गया है कि पश्चिमी उत्पादों के आयात में 98.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493