रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रियो ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों के एक दूसरे के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार की आलोचना की है।
रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रियो ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों के एक दूसरे के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार की आलोचना की है।
आईओसी ने साथ ही रूस की चार बार की विश्व विजेता तैराक यूलिया येफिमोवा के साथ हुए दुर्व्यवहार को भी गलत बताया है। आईओसी के संचार निदेशक मार्क एडम्स ने यह बात कही।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, मार्क ने शुक्रवार को कहा, “इस तरह का दुर्व्यवहार मान्य नहीं होगा। हम सभी खिलाड़ियों को ओलम्पिक की मान्यताओं के बारे में याद दिलाना चाहते हैं। स्पर्धा के बाद वह मिल सकते हैं, एक दूसरे के साथ समय बिता सकते है साथ में रात का खाना खा सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “हम रिश्तों में दीवार खड़ी करने की जगह पुल बनाने में विश्वास रखते हैं, लेकिन कई कारणों से खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ भी नहीं मिला रहे हैं। यह शर्मनाक है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
उल्लेखनीय है कि येफिमोवा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में सोमवार को रजत पदक जीता।
इस दौरान प्रशंसकों ने येफिमोवा के प्रति खराब बर्ताव प्रदर्शित किया और उनकी प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी तैराक लिली किंग ने उन्हें बधाई तक नहीं दी। हालांकि लिली किंग ने बाद में अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली।
dharmpath.com dharmpath