रूसी मंत्रालय के अनुसार, रूसी युद्धपोत एजियान सागर के उत्तर में यूनानी द्वीप लेमंस से 22 किलोमीटर दूर था।
तुर्की की एक नौका से टकराने से बचने के लिए रूसी नौसैनिकों ने उसकी तरफ चेतावनी स्वरूप गोले दागे। मास्को स्थित तुर्की दूतावास के सैन्य विशेषज्ञ को इस मामले में मंत्रालय तलब किया गया।
समाचार सेवा आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि तुर्की की नौका लंगर डाल कर खड़े रूसी युद्धपोत से एक किलोमीटर पहले देखी गई। जब दोनों के बीच दूरी महज 600 मीटर रह गई तो रूसी चालक दल को चेतावनी स्वरूप गोले दागने पड़े।
आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक इसके बाद तुर्की की नौका तेजी से रास्ता बदलकर चली गई।
dharmpath.com dharmpath