रूसी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाएगा यूक्रेन : प्रधानमंत्री

कीव, 14 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने मॉस्को द्वारा मुक्त व्यापार समझौते को रद्द किए जाने के प्रतिक्रियास्वरूप रूस द्वारा कुछ वस्तुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को और विस्तार देने की बुधवार को घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि रूस ने एक जनवरी को यूक्रेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को रद्द कर दिया था, इसी दिन कीव का यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता अस्तित्व में आया था।

यात्सेन्युक ने कैबिनेट की एक बैठक के दौरान कहा, “मैंने वित्त मंत्रालय को रूस द्वारा आयातित उत्पादों के खिलाफ प्रतिबंध की सूचियों की समीक्षा करने व उन्हें विस्तार देने का निर्देश दिया है।”

यात्सेन्युक ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यूक्रेन के बाजार की रक्षा करना है। उन्होंने हालांकि जिन उत्पादों पर पाबंदी लगाई जानी है, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

यूक्रेन सरकार द्वारा रूसी वस्तुओं के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध 10 जनवरी को प्रभावी हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493