मेड्रिड, 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले रूसी विंगर डेनिस चेरीशेव ने सेविला का रुख किया है।
रूस की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य चेरीशेव दरअसल, रियल के नए कोच जिनेदिन जिदान की रणनीति में फिट नहीं बैठ रहे थे।
यही कारण है कि रियल ने चेरीशेव को लोन पर आधारित करार के तहत इस सत्र के अंत तक के लिए सेविला रवाना करने का फैसला किया।
चेरीशेव भले ही रियल की रणनीति में फिट नहीं बैठ रहे और इस सत्र में सिर्फ 117 मिनट ही क्लब के लिए खेल सके, लेकिन वह सेविला के लिए काफी असरदायक कारक बन सकते हैं।
सेविला को आने वाले दिनों में किंग्स कप सहित कई अहम मुकाबले खेलने हैं। चेरीशेव इस क्रम में इसकी आक्रमणपंक्ति में धार लाने का काम करेंगे।
dharmpath.com dharmpath