रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

दुवरोवीची, 2 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के रियाजान क्षेत्र में एक एयर शो के दौरान दुवरोवीची परीक्षण रेंज में रविवार को एमआई-28एन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ मीड़िया सेंटर का हवाले देते हुए बताया कि उड़ान प्रदर्शित करते हुए पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट अस्पताल में भर्ती है।

यह हेलीकॉप्टर दुवरोवीची परीक्षण रेंज की उड़ान का एक हिस्सा था, जो दक्षिण पूर्व मास्को में 170 किलोमीटर क्षेत्र में कलाबाजी का प्रदर्शन कर रहा था।

जमीन पर तैनात कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। इलाके को खाली करवा दिया गया है।

एयर शो कुछ घंटे और चलना था, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493