ओस्लो, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के महानिदेशक ओलिविएर निग्गली ने कहा है कि कुछ लोग पिछले तीन सप्ताह से प्रतिदिन वाडा की वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रहे हैं।
निग्गली ने इस मामले में रूस पर शक जताया है और कहा है कि हैकर्स रूस के हो सकते हैं।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, नॉरर्वेगिआन प्रसारण समिति (एनआरके) ने गुरुवार को दावा किया है कि रूस के हैकर उनकी वेबसाइट हैक करने में शामिल हो सकते हैं।
निग्गली ने कहा, “हमारी वेबसाइट को पिछले तीन महीनों से हैक करने की कोशिशें की जा रही हैं।
उन्होंने कहा, “यह हर समय हो रहा है जोकि काफी परेशान करने वाली बात है। हमें शक है कि यह हैकर रूस के हो सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि वाडा और उसको सूचना देने वालों को नियमित धमकियां मिल रही हैं और हैकर उनके ई-मेल पर नजर बनाए हुए हैं।
वाडा ने इससे पहले कहा था कि हैकर्स ने उनके कंप्यूटर सिस्टम को तोड़ दिया है और डोपिंग रोधी प्रशासन एवं प्रबंधन तंत्र (एडीएएमएस) में रूसी गुप्तचर युलिया स्टेपनोवा के खाते तक पहुंच गए हैं।
इसी के चलते वाडा ने अपने खातों को ब्लॉक करने का फैसला लिया है ताकि हैकर्स को डोपिंग मामले की जानकारी से दूर रखा जा सके।
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खेल संगठनों पर भी हैकर्स की नजर है।
dharmpath.com dharmpath