रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “हमारी वार्ता एक फ्लैगशिप परियोजना ‘द इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरीडोर’ पर होगी।”
पुतिन ने कहा कि इस परिवहन गलियारे की कुल लंबाई 7,200 किलोमीटर है, जिसका उद्देश्य भारत, ईरान और खाड़ी देशों से अजरबैजान, रूस और उत्तरी एवं पश्चिमी यूरोप तक माल ढुलाई को सुगम बनाना है।
पुतिन के मुताबिक, 2015 में कुल 73 लाख टन माल की ढुलाई हुई, जो 2014 के मुकाबले 4.1 प्रतिशत अधिक है।
पुतिन का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करना चर्चा का दूसरा मुख्य विषय होगा।
dharmpath.com dharmpath