रूस अमेरिका को परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा

मास्को, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रूस अमेरिका को शीघ्र परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा। यह जानकारी रूसी परमाणु ईंधन कंपनी टीवीईएल के अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

टीवीईएल रूसी राजकीय परमाणु ऊर्जा निगम रोसतोम का एक हिस्सा है। कंपनी अमेरिका टीवीएस-के ईंधन की आपूर्ति शीघ्र करेगी। उसे उम्मीद है कि अमेरिकी परमाणु संयंत्रों को ईंधन की आपूर्ति में उसकी भागीदारी दस फीसदी हो जाएगी।

टीवीईएल ने टीवीएस-क्वाद्रात का विकास किया है जो पश्चिमी मूल के दाबित जल रिएक्टर परमाणु संयंत्रों (पीडब्ल्यूआर) के लिए एक नई तरह की ईंधन है। कंपनी ने प्रायोगिक तौर पर इसका निर्माण साल 2014 में किया था।

इस साल मई महीने में टीवीईएल ने अमेरिकी कंपनी वैश्विक परमाणु ईंधन-अमेरिका (जीएनएफ-ए) के साथ पहली बार अपने तरह के समझौते होने की पुष्टि की। इस समझौते के तहत दोनों देशों की कंपनियां एक दूसरे को अमेरिकी पीडब्ल्यूआर संयंत्रों के लिए ईंधन के विपणन, विनिर्माण और लाइसेंसिंग में सहयोग करेगी।

समझौते के अनुसार, जीएनएफ-ए अमेरिका आधारित परियोजना प्रबंधन, लाइसेंसिंग, गुणवत्ता आश्वासन और इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करेगी, जबकि टीवीएस-के डिजाइन विशेषज्ञता, इंजीनिरिंग समर्थन और आरंभिक उत्पादन संबंधी परीक्षण में सहयोग करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि बाद में संयुक्त रूप से वाशिंगटन एन.सी. में जीएनएफ-ए के परिसर में ईंधन का उत्पादन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493